उदयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन हवालात' के तहत 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

देवास : ​उदयनगर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शांति भंग करने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत उदयनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरनारायण बाथम एवं एसडीओपी (बागली) संजय सिंह बैस के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयनगर उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से संदिग्ध और उपद्रवी तत्वों को चिह्नित किया। ​न्यायालय के आदेश पर जेल रवानगी ​पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/2026 के तहत वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को तहसील न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय तहसीलदार महोदय ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए, जिसके पश्चात उन्हें तत्काल जेल भेज दिया गया।

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
​संतोष पिता गुलाब (निवासी: मिर्जापुर)
​जीवन सिंह पिता हजारीलाल (निवासी: भड़क)
​महेश पिता अमरसिंह (निवासी: हीरापुर)
​प्रभु पिता गोपाल (निवासी: सिवनपानी)
​प्रकाश पिता फूलसिंह (निवासी: सिवनपानी)
​रवि पिता अमरसिंह (निवासी: केवटियापानी)
​उदयनगर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.