जिला पंचायत की साधारण सभा संपन्न, 'जल गंगा संवर्धन' अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा
देवास : मंगलवार को जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।प्रमुख विन्दू और निर्णय:अनुमोदन: बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक (18 फरवरी 2026) के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान: CEO श्रीमती ज्योति शर्मा ने 19 मार्च 2026 से जिले में संचालित 'जल गंगा संवर्धन' कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सदन को बताया कि जिले में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए अब तक क्या-क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। विकास कार्यों पर चर्चा: बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति: बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य: रूपसिंह धाकड़, कमल वास्कले, रमण कलम, शिवम चौधरी एवं अन्य सदस्य। "जिले के विकास और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में जनभागीदारी और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।"
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.