ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, दो प्रकरण दर्ज

​देवास-  शहर में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने शनिवार को कार्यवाही की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर आकस्मिक दबिश दी।

​इन क्षेत्रों में हुई सर्चिंग
​आबकारी विभाग की टीम ने देवास शहर के प्रमुख क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​भवानी सागर
​बिहारीगंज
​बालगढ़ रोड
​मक्सी रोड स्थित विराज होटल एवं अन्य स्थान
​जप्त सामग्री और कार्यवाही
​कार्यवाही के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध मदिरा और एक वाहन जप्त किया है। जप्त की गई सामग्री का विवरण निम्नानुसार है:
​विदेशी मदिरा (व्हिस्की): 06 बोतल
​विदेशी मदिरा (वोदका): 80 पाव
​देशी मदिरा (प्लेन): 90 पाव
​वाहन: एक एक्टिवा स्कूटर
​कुल मूल्यांकन: जप्त की गई अवैध शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 74,250 रुपये आंकी गई है।
​इस मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
​कार्यवाही में शामिल टीम
​इस संयुक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे व निलेश पंवार, उप निरीक्षक प्रेम यादव व अरविंद सोलंकी, मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार व दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, आशीष गुप्ता, निहाल खत्री तथा सैनिक किशोर, अनिल और अनिल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
​आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन को रोकने के लिए इस तरह की सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.