उदयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: "ऑपरेशन हवालात" के तहत 6 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

देवास : ​उदयनगर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन हवालात” के अंतर्गत उदयनगर पुलिस को  सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 06 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभात गश्त के दौरान दी दबिश ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों और इनामी बदमाशों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम एवं एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयनगर विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। शुक्रवार तड़के टीम द्वारा क्षेत्र में "प्रभात गश्त" की गई। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे नहरिया पूरा, भिकुपुरा, मानसिंह पूरा, डांगाडोंगी, करडी, राता तलाई, शिवन पानी, पांडुतलाब, पिपरी और गुराड़दा में सघन सर्चिंग की। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के गुंडे, निगरानी बदमाशों और संदेहियों की चेकिंग करते हुए इन स्थाई वारंटियों को दबोचा गया।

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
​पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की:
​गोविंद पिता रुखड़िया (निवासी सिवानपानी)
​राधेश्याम पिता नयन (निवासी रातातलाई)
​शंकर पिता भीमसिंह (निवासी गुराड़दा)
​सीताराम पिता लालसिंह (निवासी गुराड़दा)
​अजय पिता कैलाश (निवासी पोटला)
​महेश पिता गजराज (निवासी पिपरी)
​शांति व्यवस्था हेतु पुलिस सख्त
​थाना प्रभारी विजेन्द्र सोलंकी ने बताया कि "ऑपरेशन हवालात" के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों और कानून से भाग रहे अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार किए गए सभी आधा दर्जन आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
​इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस की इस सक्रियता की आम जनमानस द्वारा सराहना की जा रही है।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.