शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण करने वाले 15 प्रगणकों का तहसीलदार ने किया सम्मान

देवास- ​सोनकच्छ  जनगणना निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 मई 2026 से शुरू हुए मकान सूचीकरण के प्रथम चरण में सोनकच्छ तहसील ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तहसील के अंतर्गत नियुक्त कुल 232 प्रगणकों में से 15 प्रगणकों ने अपने आवंटित HLB (House Listing Block) में 100% कार्य पूर्ण कर लिया है।

​इन कर्मठ प्रगणकों के उत्साहवर्धन के लिए तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी श्रीमती नेहा शाह द्वारा तहसील कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
​पुष्पमाला और उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
​तहसीलदार श्रीमती नेहा शाह ने कार्य के प्रति समर्पण दिखाने वाले प्रगणकों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विशेष उपहार भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में समयबद्धता और शुद्धता अत्यंत आवश्यक है, और इन प्रगणकों ने अन्य साथियों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
​ये प्रगणक हुए सम्मानित
​सम्मानित होने वाले प्रगणकों की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
​चंदर सिंह कुशवाहा,​श्रीमती ममता भाट,​राजेंद्र वर्मा,​राजेंद्र कुशवाह,​दिलीप सिंह मालवीय,​बाबूलाल मालवीय,​शिवम चौहान,​विष्णु प्रसाद कुशवाहा,​प्रताप सिंह मालवीय,​रामेश्वर देवड़ा,​प्रियंका व्यास,​उपमन्यु ठाकुर,​कुलदीप गोयल,​लाखन सिंह सेंधव ​अधिकारीगण रहे मौजूद
​जनगणना प्रभारी धीरज सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील में जनगणना कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस सम्मान समारोह के दौरान पुष्पेंद्र पाठक, मनीषा खत्री, आरती नायक, दिनेश सिंह मालवीय, अजय कटियार और तेजसिंह सूर्यवंशी सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
​मकान सूचीकरण का यह कार्य आगामी चरणों के लिए आधार तैयार करेगा, जिसमें प्रगणकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.