वाहन चोरी का सनसनीखेज खुलासा: 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' की मदद से 48 घंटे में कार चोर गिरफ्तार
देवास : भौरास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीपलरावाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीरपाडल्या के एक फरियादी की चोरी हुई वैगनआर कार को भौरासा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के कैमरों की मदद से मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
क्या था मामला ?
बुधवार को फरियादी अर्जुन धाकड़ (पिता विक्रम सिंह धाकड़, निवासी पीर पाडल्या, थाना पीपलरावाँ, देवास) ने भौरासा थाने आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश उनकी वैगनआर कार चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 197/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।
'ऑपरेशन त्रिनेत्र' से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस कप्तान (SP) पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) सोनकच्छ के मार्गदर्शन में भौरासा थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह द्वारा तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान स्थापित कर ली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना और तकनीकी लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपी का नाम: केवल सिंह पिता बने सिंह यादव (उम्र 35 साल), निवासी ग्राम डकाच्या, थाना भौरासा। जप्त मश्रुका: चोरी गई वैगनआर कार (अनुमानित कीमत करीब 3,00,000 रुपये)। पुलिस ने मश्रुका को विधिवत रूप से जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका मात्र 48 घंटे के भीतर अंधी चोरी का पर्दाफाश करने वाली इस टीम के कार्य की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है। इस सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से शामिल रहे: भौरास निरीक्षक अनीता सिंह, रवि वर्मा, बजेन्द्र मालवीय, महेंद्र राव, जितेंद्र तोमर, भूपेंद्र सिंह,मुन्नालाल, दीपक राजपूत भूमिका निभाई।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.