अगेरा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ का भव्य शुभारंभ
देवास : ग्रामीण विकास को एक नई दिशा देने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' का विकासखंड सोनकच्छ के तहत ग्राम पंचायत अगेरा में भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक विशाल जन सम्मेलन सह लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
ग्रामीणों को दी गई अधिकारों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी
शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को इस नई योजना के विभिन्न प्रावधानों, उनके अधिकारों और इसके तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र का हर पात्र व्यक्ति इसका पूरा लाभ उठा सके।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस गरिमामय जन सम्मेलन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही:
प्रमुख जनप्रतिनिधि: हरेन्द्रसिंह पिलवानी, विजेन्द्रसिंह, महेश पाटीदार, मदनसिंह धाकड़, रजतपालसिंह राजपूत, मेहरबानसिंह चौधरी, बालबहादुर सिंह एवं ग्राम पंचायत अगेरा के सरपंच यदुराजसिंह व नरेन्द्रसिंह।
प्रशासनिक अधिकारी: जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्यामसुंदर सिंह, सोनकच्छ एसडीएम आनंद मालवीया, परियोजना अधिकारी (वी.बी.जी.राम.जी) अमित जयसवाल, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री गितीका सोनी एवं तहसीलदार श्रीमती नेहा शाह।
मुख्य बिंदु: इस मिशन के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आजीविका के साधनों को मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया संबल मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया और योजना को धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
रिपोर्टर : साजिद पठान
No Previous Comments found.