छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

देवास : पीपलरावाँ ​दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी, पीपलरावाँ के द्वारा हाथों पर काली पट्टी बांधकर बस स्टैंड से थाना परिसर तक पैदल मार्च निकालते हुए थाने पहुँचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना दिया इसके पश्चात  थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन  सौंपा गया। ​यह ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व में सौंपा गया,जिसमें ज्ञापन का वाचन भूपेन्द्र कुमार नागर ने किया।

​ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:


​लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ​शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: नीट (NEET) परीक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। ​नीट पीड़ितों को न्याय: नीट परीक्षा से प्रभावित और न्याय से वंचित छात्रों को जल्द से जल्द न्याय प्रदान किया जाए। ​₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि: जिन छात्रों की इस दौरान मृत्यु हुई है, उनके पीड़ित परिवारों को ₹1 करोड़ की अनुग्रह (मुआवजा) राशि प्रदान की जाए। ​लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के संदर्भ में लोकतांत्रिक अधिकारों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित की जाए। ​संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की अपील
​ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए इन मांगों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान,डॉ कमल सिंह सेंधव, मोहन सिंह सिसोदिया,जाहिर भाई,नौशाद मंसूरी, संजय त्रिवेदी,बबलू हाडा,कैलाश पाठोंदिया,जोगेंद्र सेंधव,कमल शिंदे भूपेंद्र नाहर,भारत सिसोदिया,जीवन चौहान,बाबू प्लास्टिक,नितेश ट्रेलर,कमल पटेल,सोनू पठान,अभय जोशी,कैलाश शिंदे,बबलू टेलर,अरब अली कुरैशी, कमल शिंदे आदि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.