देवास-बागली मार्ग पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: 12 हजार का समन शुल्क वसूला, स्कूल संचालकों को दी चेतावनी

देवास :   देवास-बागली मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 12,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

​कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने फिटनेस, परमिट, बीमा और चालक-परिचालक के दस्तावेजों का निरीक्षण किया।
​इस दौरान परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को कड़े निर्देश और चेतावनी दी कि वे स्कूली वाहनों के सभी दस्तावेज एवं सुरक्षा मापदंड पूर्ण रखें। वाहनों की फिटनेस,  स्पीड गवर्नर और प्राथमिक चिकित्सा किट जैसी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर :  साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.