टोंकखुर्द पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा माता मंदिर में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद।
देवास : टोंकखुर्द ग्राम देवली स्थित दुर्गा माता मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी चुराने वाले आरोपी को टोंकखुर्द पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण राशि ₹5,046/- तथा वारदात में इस्तेमाल लोहे का सरिया बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ाया आरोपी पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सोनकच्छ संजय सिंह बैस के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम देवली के सरपंच एवं फरियादी जीवन कामेठिया (46 वर्ष) ने डायल-112 पर मंदिर की दानपेटी से चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना टोंकखुर्द की एफआरवी-13 से प्रधान आरक्षक अनिल वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में दानपेटी का ताला टूटा मिला। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 316/2026 दर्ज किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक हितेश पाटिल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदेही की पहचान राजेश पिता लाखन सिंह बिलावलिया (31 वर्ष), निवासी ग्राम देवली (हाल मुकाम- गंगा पार्क कॉलोनी, देवास) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को देवली रोड, टोंकखुर्द से गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की पूरी राशि और सरिया बरामद
आरोपी के पास से पहले ₹3,550/- नगद मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाकी रकम रणायर पुलिया के पास नाले में छुपाना स्वीकार किया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने वहां से ₹1,496/- नगद और वारदात में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया। इस तरह कुल चोरी गए ₹5,046/- शत-प्रतिशत बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी: राजेश बिलावलिया (31 वर्ष), निवासी ग्राम देवली, थाना टोंकखुर्द।
बरामदगी: ₹5,046/- नगद एवं लोहे का सरिया।
सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्रवाई में प्र.आर. अभिषेक शर्मा, प्र.आर. अनिल वर्मा, आर. आलोक बरुआ और आर. वीरेन्द्र सिंह, जोजन सिंह की विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : साजिद पठान
No Previous Comments found.