कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

देवास :  कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की मौजूदगी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की विस्तृत बैठक संपन्न हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने, अवैध खनन, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर समीक्षा की गई।

​हिट एंड रन योजना: 70.50 लाख की राशि जारी, 10 परिवारों को दिए गए चेक देवास जिला 'हिट एंड रन' योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरे मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले में आए 186 प्रकरणों में से 111 स्वीकृत हो चुके हैं और 78 प्रकरणों में 70 लाख 50 हजार रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। बैठक के दौरान 10 पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपये के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश एवं कड़े फैसले

​शिप्रा ब्रिज पर व्यवसाय पूर्णतः प्रतिबंधित: शिप्रा ब्रिज पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
​बिजली के पोल हटाने को 1 सप्ताह का अल्टीमेटम: शहर के यातायात में बाधक बन रहे बिजली के खंभों को 7 दिन में हटाने के निर्देश MPEB के सहायक यंत्री को दिए गए। लापरवाही बरतने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
​ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के लिए कड़े नियम:
​सभी वाहन केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रुकेंगे; उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबन व परमिट निरस्त किया जाएगा।
​ई-रिक्शा के लिए रूट तय होंगे, वाहनों पर सर्कुलर चस्पा किए जाएंगे और नंबरिंग की जाएगी।
​यातायात नियमों के उल्लंघन पर zero-tolerance: रॉन्ग साइड ड्राइविंग, सिग्नल तोड़ने, मॉडिफाइड साइलेंसर और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर जिले भर में सख्त चालानी कार्रवाई होगी।
​अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर अभियान: एबी रोड और इंदौर रोड ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा और बंद ट्रैफिक सिग्नल तुरंत चालू होंगे।
​बकरा हाट, रेती मंडी व पटाखा दुकानों के नए स्थान:
​नौसराबाद बायपास पर बकरा हाट और मुख्य मार्गों पर रेती मंडी लगाने पर रोक; इनके लिए नए स्थान चिन्हित होंगे।
​शहर के अंदर पटाखा दुकानों की अनुमति नहीं होगी; केवल तय स्थानों पर ही दुकानें लगेंगी।
​अवैध कट पॉइंट बंद करने के आदेश: आदियोगी हॉस्पिटल और ढाबों के सामने जाली तोड़कर बनाए गए अवैध कट पॉइंट तुरंत बंद किए जाएंगे और जिम्मेदार संचालकों को नोटिस जारी होगा।
​सड़क मरम्मत व निराश्रित पशु: कन्नौद (दशहरा मैदान) और गंधर्वपुरी बस स्टैंड के पास क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत पेचवर्क करने और एबी रोड से निराश्रित पशुओं को हटाने के निर्देश दिए गए।
​बैठक में नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित पुलिस व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.