एसपी पुनीत गेहलोद ने देर रात भौरासा और सोनकच्छ थानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

​देवास : आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से देवास के पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने देर रात जिले के थाना भौरासा और थाना सोनकच्छ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थानों की कार्यप्रणाली और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं का मैदानी स्तर पर जायजा लिया।

​निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
​त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा: आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
​सक्रिय रात्रि गश्त: एसपी ने रात्रि गश्त और चेकिंग व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद और सक्रिय बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
​जनसंवाद और जनचौपाल: थाना प्रभारियों को नियमित रूप से 'जनचौपाल' आयोजित कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया।
​जनसहयोग से सीसीटीवी विस्तार: क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पहले से स्थापित कैमरों की नियमित सक्रियता जांचने के निर्देश दिए गए।
​एसपी के निर्देश: निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने, अधीनस्थ बल की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.