देवास में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नेहा मीना बनीं नई कलेक्टर, आदित्य मिश्रा को मिली SP की कमान

देवास :  मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवास जिले के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक  दोनों का एक साथ तबादला कर दिया है। सिवनी की कलेक्टर रहीं नेहा मीना अब देवास की नई कलेक्टर होंगी, जबकि बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा को देवास का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

​नेहा मीना होंगी नई कलेक्टर, ऋतुराज सिंह का भोपाल तबादला
​सोमवार को मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग  द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देवास के वर्तमान कलेक्टर ऋतुराज सिंह का स्थानांतरण भोपाल कर दिया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह सिवनी में कलेक्टर के रूप में कार्यरत रहीं नेहा मीना को देवास जिले की कमान सौंपी गई है।
​आदित्य मिश्रा बने नए SP, पुनीत गेहलोत PHQ भोपाल भेजे गए
​इसी क्रम में गृह विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश के तहत देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर भेजा गया है। उनकी जगह बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास का नया SP बनाया गया है।
​मध्यप्रदेश शासन द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी इन आदेशों के बाद जल्द ही दोनों नवागत अधिकारी देवास पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.