तर्रागोंदी में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, संस्कारों के माध्यम से गढ़ा गया उज्ज्वल भविष्य

 धमतरी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में ग्राम तर्रागोंदी में आयोजित चार दिवसीय ' अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष' एवं 'शक्ति संवर्धन 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ' व प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य समापन हुआ। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
मां गायत्री की महिमा का हुआ बखान शांतिकुंज प्रतिनिधि और प्रज्ञा पुत्र भोलेश्वर कुमार ने कथा के माध्यम से आदिशक्ति मां गायत्री और देवमाता के स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्रह्मर्षि विश्वामित्र और चारों वेदों में वर्णित गायत्री की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि कैसे सद्बुद्धि का यह मंत्र जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला सकता है।
चार दिनों तक चला आध्यात्मिक उत्सव प्रथम दिवस: भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुईं।
द्वितीय दिवस: प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से नैतिक मूल्यों और जीवन जीने की कला की सीख दी गई।
तृतीय दिवस: सतयुग की पूजन पद्धति और देव संस्कृति के सरल स्वरूप पर चर्चा की गई।
अंतिम दिवस: महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विभिन्न संस्कारों का नि:शुल्क संपादन किया गया।
संस्कारों की रही धूम
समाज निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अंतिम दिन कुल 57 संस्कार संपन्न हुए, जिनमें मुख्य रूप से:
दीक्षा संस्कार: 24
मुंडन संस्कार: 15
विद्यारंभ संस्कार: 11
गर्भ (पुंसवन) संस्कार: 05
अन्नप्राशन संस्कार: 02
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों की उपस्थिति
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के कौशल साहू ने जानकारी दी कि इस आयोजन में जगदेही, सिलौटी, सिलघाट, टीपानी, निपानी, मंडेली, सिलीडीह, कोर्रा, हंचलपुर और धमतरी से श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रांतीय जिला संगठन से श्रीमती लक्ष्मी साहू, अनिल गजपाल, श्रीमती त्रिवेणी गजपाल, माखान लाल और सुभाषनी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मंच संचालन श्री संतराम निषाद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानसिंह, गितेश्वर, हेमलाल सहित स्थानीय प्रज्ञा मंडल के सभी परिजनों का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.