राहुल कुमार बने धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष

धनबाद - ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सिन्दरी, धनबाद निवासी राहुल कुमार को उनकी सक्रियता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को देखते हुए धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रमंडल प्रभारी, बोकारो जोन, राजेश कुमार सिंह की अनुशंसा पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडेय की स्वीकृति से किया गया है। एसोसिएशन ने उनसे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है।मनोनयन के पश्चात राहुल कुमार ने राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र जयसवाल उर्फ बंटी, प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडेय एवं प्रमंडल प्रभारी बोकारो जोन राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन एवं वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का हर संभव पालन करने का आश्वासन दिया।

संवाददाता : सिंधु कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.