धनबाद में भीषण सड़क दुर्घटना,हजारीबाग जिले के चलकुसा थाना के एक जवान की मौत
धनबाद - बरकट्ठा बरवाअड्डा थाना जीटी रोड़ जोड़ापीटल के समीप सोमवार की अहले सुबह हुए भीषण दुर्घटना में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी. वहीं घटना में दो नीजि चालक, दो जवान समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और घायलों को ईलाज के धनबाद के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित जवान राम लखन यादव पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन में एक आरोपी को पकडने के लिए आए हुए थे. टीम के सभी जवान छापेमारी कर वापस हजारीबाग लौट रहे थे.इस दौरान जीटी रोड़ जोड़ापीटल के पास नो पार्किग एरिया में खड़े ट्रेलर से जा कटरायी.
हादसा इतना भीषण था कि वाहन की आगे की सीट पर बैठे आरक्षी राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं हादसे में आरक्षी नरेश कुमार,आरक्षी ग्रीन पासवान,पुलिस वाहन के निजि चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. बरवाअड्डा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजन कामेश्वर चौधरी ने बताया कि राम लखन यादव झारखंड पुलिस में कार्यरत थे. छापेमारी कर वापस लौटने के दौरान घटना घटी है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुयी है.पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.घटना के बाद ट्रेलर चालक व खलासी भाग खड़े हुए
रिपोर्टर - गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.