बलियापुर मध्य विद्यालय में चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

 धनबाद : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित बलियापुर मध्य विद्यालय में रात्रि के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सल्ताफ उर्फ शेख सल्ताफ (24 वर्ष), पिता मोहम्मद आफताब उर्फ शेख आफताब, निवासी नीम टोला, बलियापुर के रूप में हुई है।

इस मामले में बलियापुर थाना में कांड संख्या 183/26, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अनुसार, विद्यालय में रात के दौरान चोरी करते हुए युवक को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद 20 अक्टूबर 2026 को आरोपी की चिकित्सीय जांच कराई गई और उसे धनबाद स्थित न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टर : सिंधु कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.