कोक भट्ठा के नाम पर चल रही अवैध कोयले की तस्करी, प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल
धनबाद : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लालपुर में स्थित कोक भट्ठा के नाम पर चल रही कथित अवैध कोयला तस्करी अब चर्चा का विषय बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार कोयले का अवैध खनन व तस्करी का धंधा खुलेआम जारी है. इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रकों के जरिए कोयले का परिवहन होना, बिना किसी रोक-टोक के जारी रहना, प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर यह सब खुलेआम हो रहा है, तो या तो निगरानी पूरी तरह विफल है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यह स्थिति न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी राजस्व और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाए। अवैध कोयला तस्करी से जहां सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है। पत्रकारों और समाज के जागरूक लोगों से अपील है कि वे ऐसे मुद्दों को दबने न दें और सच्चाई को उजागर करें। अब वक्त है—चुप्पी तोड़ने का, और अवैध कारोबार पर रोक लगाने का।
रिपोर्टर : सिंधु कुमार
No Previous Comments found.