मां भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान सहित सभी सदस्यों ने ली शपथ

इटखोरी : विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में शनिवार को नवगठित न्यास समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान सहित सभी नामित सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही समिति ने मंदिर की धार्मिक गरिमा, पारदर्शी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मंदिर की परंपराओं का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा धार्मिक आयोजनों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
न्यास समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि समिति सामूहिक रूप से मंदिर के विकास, सुरक्षा, पारदर्शी प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
शपथ ग्रहण के बाद समिति के सदस्यों ने मां भद्रकाली के दर्शन-पूजन कर मंदिर की उन्नति और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

रिपोर्टर : सिन्धु सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.