3 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को तिसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

धनबाद : Om CASE NO-606/2019 (EP) के संदर्भ में माननीय न्यायालय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में विगत करीब 3 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त प्रभु महतो उर्फ मांझी महतो पिता स्व० गुरु महतो उर्फ गुजु महतो सा0- कुंईया बस्ती, पोस्ट-आमटाल थाना तिसरा जिला धनबाद को,थाना प्रभारी तीसरा गिरधर गोपाल एवं पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार मेहता साथ सशस्त्र बल के द्वारा गिरफ्तार कर उचित पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय में अग्रसारण पश्चात जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गिरधर गोपाल के द्वारा बताया गया है कि तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार चल रहे अन्य अभियुक्तो/वारंटियों के विरुद्ध भी  लगातार छापामारी किया जा रहा है, शेष को भी अतिशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी।

रिपोर्टर : सिंधु कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.