पर्जन्य बीएड कॉलेज में नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह, भाजपा नेत्री सह महाविद्यालय की सचिव तारा देवी रही उपस्थित,
धनबाद : बलियापुर के पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बीएड कॉलेज में सत्र 2026-28 के नए विद्यार्थियों के स्वागत एवं सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं की ओर से हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में महाविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और महाविद्यालय की सचिव श्रीमती तारा देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में महाविद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजु सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्रशासनिक प्रमुख डॉ. निशि महतो और प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वागत समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करना और उनके बीच आपसी परिचय एवं सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी ने नए विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने की सलाह दी। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।
समारोह के दौरान नए विद्यार्थियों के बीच पहचान पत्र और शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : सिंधु कुमार

No Previous Comments found.