युगो युगो से जनजाति समाज भेलेनाथ का भक्त है:- मुख्य वक्ता राजेश डावर

नालछा :  मां शबरी के राम कावड़ यात्रा बड़ी धार्मिक माहौल में सोमवार को निकाली गई।

 डेढ़ सौ गांव से करीब 5 हजार  कावड़ यात्री इस यात्रा में शामिल हुए ।बोल बम के जय घोष से पूरा वातावरण धर्म मय हो गया। वहीं केसरिया पताकाओ के गांव के बीच निकली यह यात्रा करीब  3 किलोमीटर लंबी थी। 300 से अधिक मंचों से कावड़ यात्रियों का स्वागत हुआ। ऐतिहासिक कावड़ यात्रा समरसता का संदेश दे गई। नालछा में आयोजित धर्म सभा में वक्ताओं ने समाज में जन जागृति लाने का संदेश दिया। एवं कहां की युगो युगो से जनजाति समाज भेलेनाथ का भक्त है। मां शबरी के राम कावड़ यात्रा का मुख्य रूप से धर्म जागरण तथा धर्म की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से निकाली जा रही हैं। इस वर्ष भी यात्रा का स्वरूप बहुत ही अभूतपूर्व था। नालछा खंड की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा काकड़ा खो से शुरू होकर 20 किलोमीटर दूर ग्राम सलकनपुर में जलाभिषेक के साथ समाप्त हुई।

महा आरती के साथ कावड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ

भक्ति वात्सल्य मां शबरी एवं संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की तपोस्थली काकड़ा खो से सुबह 9:00 बजे कावड़ यात्रियों की 108 संत श्री प्रेम दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना महा आरती करवाने के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया था। जय जय सियाराम वह बोल बम के जय घोष के साथ यह यात्रा शुरू हुई।

बोल बम के जय घोष से गूंज उठा नालछा खंड क्षेत्र

बोल बम बोल बम के जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा भगवा पताकाओं से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया था। कावड़ यात्रा का पहला हिस्सा नालछा में था तो उसका दूसरा करीब 3 किलोमीटर दूर पन्नाला ज्ञानपुर के बीच था कावड़ यात्रा में भारी उत्साह देखने को मिला।

मातृशक्ति व बच्चे भी हुए शामिल

कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चे भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान महिला नाचते गाते हुए चल रही थी। तो बच्चे भी बोल बम के जय घोष लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। जो की आकर्षण का केंद्र रहे।

300 से अधिक  मंचों से हुआ

कावड़ यात्रियों के स्वागत के लिए मानो श्रद्धालुओं में होड़ लग गई थी। पुरी यात्रा के दौरान 300 अधिक स्थानो पर विभिन्न मंचों के माध्यम से स्वागत हुआ। कई जगहों पर सल्पाहार वह फलाहार व फरियाली खिचड़ी का वितरण भी हुआ। कावड़ यात्रा  काकड़ाखो,सुलीबयडी, पन्नाला, ज्ञानपुरा,नालछा, कागदीपुरा, लुनेरा, जीरापुरा, बगड़ी फाटा, आली, मेगापुरा, बगड़ी होते हुए ग्राम सलकनपुर पहुंची ।


हमारे समाज की परंपरा, संस्कॄति और देवो की रक्षा करना हमारा दायित्व है

नालछा मे  आयोजित धर्म सभा में मंच से मुख्य वक्ता जनजाति विकास मंच रतलाम विभाग प्रमुख राजेश डावर ने स्थानीय भाषा मे वक्तव्य देते हुए जन जागृति लाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज भी दानव हमारे समाज को सनातन संस्कॄति से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं  जिससे समाज को बचाना है। हमारे समाज की परंपरा, संस्कॄति और देवो की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे गाव के बड़ा देव से लेकर बाबा अमरनाथ तक सभी महादेव जिसको हम सभी सनातनी पीढ़ियों से भक्त है। युगो युगो से जनजाति समाज भेलेनाथ का भक्त है। धर्म सभा में मंच पर  सघ चालक सुरेश निनामा मंच पर उपस्थित रहे।मां शबरी के राम कावड़ यात्रा का आभार विनीत सिंह राजपूत ने माना।

आकर्षक झलकियां खास खास

यात्रा में 26  स्थानों से फरियाली खीर अल्पहार दूध ,चाय वितरण किया गया।

यात्रा में बच्चे एवं मातृशक्तियां बड़ी संख्या में शामिल हुए।

300 से अधिक स्थानों पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

करीब 3 किलोमीटर तक कावड़ यात्रियों की कतार लगी हुई थी।

*भगवा पताकाओ  से भगवा में हुआ क्षेत्र।

धर्म सभा में वक्ताओं में जन जागृति लाने का दिया संदेश

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.