धामनोद महाविद्यालय में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
धार : धामनोद महाविद्यालय में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। जो भगवान बिरसा मुंडा के 150 वे जयंती उत्सव में पूरे देश में मनाया जा रहा है। पूरे भारत वर्ष में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जनजातीय लोग निवास करते है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजातीय समाज से विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर रहे। साथ ही जनजातीय विकास मंच के प्रांतीय प्रमुख श्री रूप सिंह नागर मुख्य वक्ता रहे।एवं जनजातीय विकास मंच के पूर्णकालिक श्री राम प्रकाश मछाल , जनभागीदारी अध्यक्ष सोहन सिंह वास्केल,मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल विधायक प्रतिनिधि रवि पटेल,एवं प्राचार्य श्री मति वीना बर्डे मंचासिन रहे।सैकड़ों बच्चे उपस्थिति रहे। वहीं विधायक ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुति पर नकद राशि भेंट की। कार्यक्रम में अनिल खजांची सावन पाटीदार, निलेश माहेश्वरी विजय घारू, राहुल पाण, मनोरमा कुशवाह, प्रकाश लड्ढा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.