तेंदुए ने बकरी चरा रहे दो लोगों पर किया हमला

धार- जिले के लुन्हेरा घाटी के पास ग्राम गोलपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने बकरी चरा रहे दो लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में राम सिंह और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। राम सिंह और राहुल बकरी चरा रहे थे, तभी तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। जब राहुल ने बकरी को बचाने की कोशिश की, तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। राम सिंह ने जब राहुल को बचाने की कोशिश की, तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें धार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वन विभाग ने घायलों को 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी है। गौरतलब है कि धार जिले में तेंदुए के हमले की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं।
No Previous Comments found.