चतुर्थ म.प्र. राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता 2025 संपन्न धार जिले ने पदक जीते

नालछा : केरल के प्राचीन परम्परागत मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का चतुर्थ  मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू   2025 इंदौर पब्लिक स्कूल  में आयोजित की गई समापन समारोह में केरला से सुमेश सुब्रह्मण्य और महासचिव गजेंद्र सिंह राठौर उपस्तिथ  रहे जिसमें धार जिले के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा धार सचिव आयुषी बंसल ने बताया   सुहानी ग्वाल ने 4 स्वर्ण पदक अनंत शर्मा ने 3 स्वर्ण पदक, चिराग  सिंगारे ने  1 स्वर्ण पदक ,1 रजत पदक,1 कास्य पदक, नफीसा ने 2 स्वर्ण पदक,1 रजत पदक , धैर्य जैन ने 1 स्वर्ण पदक,1 कास्य पदक, गुनगुन आर्य ने 1 कास्य पदक , निराली 1 कास्य पदक, आचल श्रीवास्तव ने  1 कास्य पदक , कौमुदी यादव ने 1 कास्य पदक जीत कर धार जिले का नाम रोशन किया और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना पैर जमाया ओर पदकीय विजेता ओर चयनित खिलाड़ी आगमी राष्ट्रीय स्पर्धा जो 30 मे से 1 जून तक त्रिवेंद्रम केरला में आयोजित होने जा रही है उसमे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं महासचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कलारिपयट्टू खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलो का हिस्सा है और इस आयोजन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और प्रथम ओवरआल इंदौर जिला, द्वितीय उज्जैन जिला एवं तृतीय धार जिला ने प्राप्त किया और बेस्ट परफॉरमेंस टीम बालक वर्ग मुरैना और बेस्ट परफॉरमेंस टीम बालिका खरगोन रहा   कविता जी भायल, ममता जी  सिसोदिया , सोनाली जी ठाकुर, रितेश ग्वाल,संजय जी खिलावदिया, राजमल जी बंसल, धीरज जी शर्मा,के ने बधाई दी।

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.