मुक्तिधाम विकास समिति ने जताया आभार,अन्य समाजसेवीयो से भी सहयोग का आग्रह किया

नालछा : गत दिनों नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सुंदरलाल ग्वाल का बीमारी से चले लंबे संघर्ष के बाद निधन हो गया था। श्री ग्वाल अपने पीछे पुत्र-पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर वैकुंठ यात्रा के लिए प्रस्थान कर गए। वे क्षेत्र में अत्यंत सरल और सेवभावी गुणों के लिए पहचाने जाते थे वही शिक्षा जगत में भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता था। वही पिता सुंदरलाल ग्वाल के सेवाभावी सद्गुणों से प्रेरित होकर पुत्र संदीप यादव (ग्वाल) ने भी पिता की तेरहवीं के दिन पगड़ी कार्यक्रम में पिता की पुण्यस्मृति में 1 लाख 1 हजार 111 रुपए मुक्तिधाम विकास कार्य हेतु समिति को दान स्वरूप भेंट करने की घोषणा करते हुए प्रथम भेंट में 11 हजार रुपए मुक्तिधाम विकास समिति के विनोद सिंह ठाकुर,पवन शर्मा,भौजपाल दरबार सहित अन्य सदस्यों को सोपे और बाकी की राशि भी आवश्यकतानुसार समय समय पर भेंट कर दी जाएगी। मुक्तिधाम विकास समिति की ओर से उक्त सहयोग राशि प्रदान करके के लिए पुत्र संदीप यादव (ग्वाल) सहित पूरे ग्वाल परिवार का आभार प्रकट किया गया साथ ही नगर के अन्य समाजसेवियों से भी मुक्तिधाम विकास हेतु बड़ चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में नालछा व आसपास के क्षेत्रवासी मोजूद थे।

रिपोर्टर : अशोक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.