आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न

धार : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला कार्यशाला विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन मनावर में संपन्न हुई। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद राज्यसभा श्रीमती कविता पाटीदार ,केंद्रिय राज्यमंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर,भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने संबोधित किया..
अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम भारतमाता पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्वल्लित कर कार्यशाला को आरंभ किया गया..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करते थे व्यक्ति दो वक्त का भोजन करने लग गया है इसलिए महंगाई बढ़ गई है महंगाई दर कैसे करना है भ्रष्टाचार दूर कैसे करना है गरीबी कैसे दूर करना है इस पर कभी कांग्रेस ने काम नहीं सिर्फ नारे लगाए हैं गरीबी हटाना है यह नारा अभी भी लगाया जाता है उक्त बात यहां विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता ने देश की यह पीड़ा देखी भाजपा के कार्यकर्ता को भारत और भारत माता के नेतृत्व करने का अवसर मिला जब रेल पर चाय बेचने वाला सामान्य व्यक्ति गरीबों की पीड़ा को समझा और आज वह देश वह का कुशल नेतृत्व रहा है कहते हैं कि शादी का काम और घर का काम कैसे हो यह पीडिया बीत जाती है मगर हम अपना घर मकान नहीं बना पाते है लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा को समझा देखा और आज देश में करोड़ों प्रधानमंत्री आवास बनाकर उन्हें अपना घर दिया देश के प्रधानमंत्री देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं यह हम सबके बडी बात है
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को ऐतिहासिक सुधार और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा" साकार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के बात कहते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सबका सहयोग करता है विकास की बात करता है
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी सभी को प्रदान की इस अभियान के कुछ कार्यक्रम जिला स्तर पर, कुछ कार्यक्रम मंडल स्तर और और कुछ कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किया जाना है। बूथ स्तर के कार्यक्रम में 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का आयोजन और 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनने के पश्चात संगठन एप पर अपलोड कि बात कही
जिला कार्यशाला में मंचासीन अतिथि
भाजपा प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटिदार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, केन्द्रीय मंत्री, सावत्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेंडा, धार ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन भायल भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे, सोहन सोलंकी अरविंद तंवर,. .
आदि मंचासीन थे इस जिला कार्यशाला में नव नियुक्त. लोहरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष शेखर मुलेवा लोहारी (कुक्षी ), शिवम यादव निसरपुर, मुकेश पाटीदार गंधवानी, का भी टुपटते से स्वागत किया संचालन भाजपा जिला उपाध्याक्ष राधेश्याम मुकाती,
जिला कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष , सौरभ काका शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार , जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार,
जिला मंत्री पवन कुशवाह
धार जिला ग्रामीण पदाधिकारी मंडल के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल की अभियान के लिए नामित मंडल टोली.वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ने किया आभार वरिष्ठ महेंद्र परिहार ने किया...!
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.