भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
नालछा : मध्यप्रदेश चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) हेतु भारतीय जनता पार्टी मण्डल धरमपुरी की अति महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विनोद जी शर्मा, जिले की और से प्रभारी के रूप में पधारे पूर्व मंडल अध्यक्ष नालछा श्री रविन्द्र जी परिहार,का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को मिला। मंच पर जनपद उपाध्यक्ष श्री कालू सिंह जी सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री दिलीप जी मंडलोई हतनावर , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा मंचासीन रहे। संचालन युवा मोर्चा रिसर्च पालिसी प्रभारी श्री अजय कुमरावत एवं आभार मंडल महामंत्री श्री कृष्णपाल सिंह पवार ने किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में विशेष रूप से बूथ अध्यक्ष, बीएल ए, महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधी पदाधिकारी वरिष्ठ जन, सक्रिय सदस्य एवं मण्डल के समस्त सम्माननीय कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल
No Previous Comments found.