बिहार चुनाव में मिली जीत का जिला कार्यालय पर मनाया जश्न

नालछा : भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार चुनाव में मिली प्रचंड विजय को लेकर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाकर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जनता के आशीर्वाद की जीत है। यह जीत 14 करोड़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। जिसे आज मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से सार्थक किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार चुनाव में विजय होने पर पुनः बधाई देते हुए कहा, कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों के लिए निरंतर योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है, और इसी का परिणाम है कि आज हर वर्ग से हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, रामेश्वर पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, पार्षद लोकेश मुकाती, मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन सोलंकी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.