दो दिवसीय आनंद उत्सव का नालछा में किया गया आयोजन
नालछा : मध्यप्रदेश शासन आनंद मंत्रालय द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों पर विभागीय कार्यों के भार और तनावग्रस्त जीवन शैली से कुछ हद तक मुक्ति के लिए प्रतिवर्ष आनंद उत्सव का आयोजन किया जाता हैं जिसमे सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न खेल में भाग लेकर आनंद की अनुभूति करते है। इसी कड़ी में नालछा के संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर में 28 व 29 जनवरी को विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे जनपद पंचायत,शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग, स्वास्थ विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,बिजली विभाग,जिला प्रशासन धार,जनपद पंचायत उमरबन, जनपद पंचायत सरदारपुर,जनप्रतिनिधि इलेवन और आयोजन स्थल खेल परिसर की संचालक नालछा क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने भाग लिया और आंनद उत्सव को आनंद महोत्सव बना दिया। दोनो दिन आदर्श खेल प्रति स्पर्धा देखने को मिली जिसमे अधिकारी-कर्मचारियों से सुसज्जित टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकाशी में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम प्रथम रही,वही 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में महिला एवं बाल विकास विभाग की आशा ठाकुर प्रथम रही,गोला फेंक पुरुष वर्ग में शिक्षा विभाग के हरिओम पटेल प्रथम रहे वही क्रिकेट और कबड्डी दोनो में नालछा क्रिकेट एकेडमी विजेता और रोजगार सहायक नालछा की टीम उपविजेता रही। मैदानी खेल समाप्ति के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे अतिथियों द्वारा विभिन्न खेल के विजेता-उपविजेता व प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ट्राफियां भेंट कर पुरस्कृत किया गया। आनंद उत्सव के दो दिवसीय आयोजन में मैदानी व्यवस्था और आयोजन के सफल क्रियान्वन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नालछा क्रिकेट एकेडमी के सचिव व धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निखिल ग्वाल व एकेडमी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राठौड़ ने किया व अंत में जनपद पंचायत नालछा मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप डावर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की आनंद उत्सव का आयोजन अपने नाम के अनुरूप ही बड़े उत्साह और आनंद के साथ आयोजित किया गया।खेल और खेल का मैदान तनाव दूर करने और मनोरंजन के प्रमुख माध्यम है। हमे अपने व्यस्ततम जीवन में खेलो को प्राथमिकता जरूर देना चाहिए जिससे हम स्वस्थ भी रहेंगे और अनावश्यक तनाव से मुक्त भी रहेंगे।उक्त आयोजन में सभी विभागों की टीमों और खिलाड़ियों ने भाग लेकर आयोजन में सहभागिता की ओर आयोजन को सफल बनाए जाने हेतु सभी को धन्यवाद भी प्रेषित किया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,धार ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राठौड़,पूर्व जिला मंत्री पवन कुशवाह,नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव,जिला मंत्री भोजपाल दरबार,नालछा सरपंच मोहन डावर,उपसरपंच राकेश कुशवाह एवं आयोजन की सहयोगी नालछा क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी व सदस्य मौजूद रहे ।उक्त जानकारी जनपद पंचायत नालछा के कालूराम चौधरी द्वारा दी
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

No Previous Comments found.