पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को हम समर्पण के रूप में मनाते हैं।- चंचल पाटीदार
नालछा : भारतीय जनता पार्टी जिला धार ग्रामीण कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में समर्पण निधि अभियान भी आज से प्रारंभ हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मानती है उनके जीवन से हमें समर्पण की प्रेरणा मिलती है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हमें हमेशा देश के लिए कुछ कर गुजरने की ऊर्जा प्रदान करता है। इसी दौरान उन्होंने समर्पण निधि अभियान के प्रभारी की भी घोषणा की। जिसमें जिला संयोजक मनावर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार को नियुक्त किया गया साथ ही भाजपा ग्रामीण जिले के चारों विधानसभा प्रभारी की घोषणा की इसके पश्चात प्रमुख नगर एवं बड़ी पंचायत के 15 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिले के 21 मंडल के 21 प्रभारी भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी समर्पित कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें हर मोर्चे पर तैयारी आज से ही शुरू करना होगा आने वाली विधानसभा चुनाव में जो गलतियां हम पहले कर चुके है, उन्हें ना दोहराए पूर्व सांसद छतरसिह दरबार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समर्पण निधि अभियान के महत्व को समझाया। दरबार में बताया कि किस तरह से जनसंघ की स्थापना हुई और आज भाजपा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में जानी जाती है। समर्पण निधि अभियान में सर्वप्रथम धार जिला सांसद केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने चेक के माध्यम से सबसे पहली रसीद बनवाई। जो कार्यक्रम के पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा बनाई इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, जिला पंचायत धार अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला महामंत्री महेंद्र मेरती मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री लोकेश मुकाती द्वारा किया गया। आभार जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र महाजन ने माना इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार , राकेश मोटसरा, मोहन पटेल , बृजेश चौहान भाजपा जिला मंत्री सदाशिव बरफा, सुनील पाटीदार, नागिन सोनी, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला , पिंकी वास्केल , भाजपा जिला कार्यालय मंत्री समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चे के अध्यक्ष, प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने दी।
रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल

No Previous Comments found.