यूवती की लाश मिलने से मची सनसनी जांच में जूटी पुलिस

धार :     नालछा थाना क्षेत्र के गांव जामुनघाटी में रविवार को दोपहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर नालछा पुलिस ने जामुन घाटी पहुंचकर युवती के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय धार भेज दिया। मृतिका युवती की पुलिस के सामने ग्रामीणो इस विषय में बताया तो पता चला कि है यूवती जामुन घाटी की नहीं है। मृतिका युवती ने काले कलर की जींस और ऊपर काले कलर का टॉप पहन रखा है। यूवती के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है। आखिर मृतिका युवती यहां कब और कैसे पहुंची और उसकी मौत का कारण क्या है यह जांच का विषय है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने दुरभाष पर बताया कि सूचना मिलने पर नालछा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए धार भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही युवती के मौत का कारण क्या है इस विषय में खुलासा किया जाएगा।

 

रिपोर्टर : अशोक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.