नालछा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी

धार :    नालछा थाना क्षेत्र के गांव जामनघाटी में रविवार की दोपहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर नालछा पुलिस ने जामनघाटी पहुंचकर युवती के शव को बरामद कर मर्ग कायम किया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय धार भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती यहां की नही है, मृतिका युवती ने काले रंग का टॉप और काले रंग जींस पहन रखा है पास ही का एक बैग भी बरामद हुआ जिसके आधार पर पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई।24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को भेजा जेल। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में ही युवती की हत्या का खुलासा कर मुख्य आरोपी रविंद्र पिता पातालसिंह निवासी कछाधड को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि 26.11.2023 को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी की जामनघाटी में अज्ञात युवती है जिसके गले में रुपट्टा बंधा है ओर मृत अवस्था में है, जानकारी पर तुरंत संज्ञान लेते हुए टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया गया, दौराने विवेचना में पाया गया कि मृतिका का नाम पूजा पिता रमेश निवासी दाभड़ हैं, उसके ही प्रेमी रविंद्र पिता पातालसिंह निवासी कछाधड ने की है। मृत्यु का कारण अभी तक की विवेचना में पाया गया कि युवती और आरोपी के बीच में प्रेम प्रसंग था, युवती युवक को शादी करने का बोल रही थी, जबकि आरोपी शादी नही करना चाहता था। इसी कारण योजनाबद्ध तरीके से युवती को आरोपी पहाड़ी पर ले गया और उसी के दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी। 

मृतिका युवती की पुलिस के सामने ग्रामीणो इस विषय में बताया तो पता चला कि है यूवती जामुन घाटी की नहीं है। मृतिका युवती ने काले कलर की जींस और ऊपर काले कलर का टॉप पहन रखा है। यूवती के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है। आखिर मृतिका युवती यहां कब और कैसे पहुंची और उसकी मौत का कारण क्या है यह जांच का विषय है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने दुरभाष पर बताया कि सूचना मिलने पर नालछा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए धार भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही युवती के मौत का कारण क्या है इस विषय में खुलासा किया जाएगा।

 

रिपोर्टर : अशोक मिरदवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.