बुद्ध पूर्णिमा 2026: अपनाएं गौतम बुद्ध के 10 सिद्धांत, जीवन में मिलेगा सुकून और सही दिशा

वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली Buddha Purnima इस साल 1 मई 2026, शुक्रवार को मनाई जा रही है. इसे वेसाक के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन Gautam Buddha के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसी दिन उन्हें बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था. भारत समेत दुनियाभर में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.

बुद्ध के विचार: आज भी उतने ही प्रासंगिक

आज के तनाव, असंतोष और मानसिक अशांति से भरे दौर में बुद्ध के उपदेश जीवन को संतुलित और शांत बनाने का मार्ग दिखाते हैं. ‘अप्प दीपो भव’ और ‘सब्बं दुःख’ जैसे उनके सिद्धांत Dhammapada और Tripitaka जैसे ग्रंथों में वर्णित हैं। ये शिक्षाएं आत्मनिर्भरता, करुणा और सच्चाई का संदेश देती हैं.

गौतम बुद्ध के 10 प्रमुख सिद्धांत

  1. कोई और हमें नहीं बचा सकता, हमें खुद ही रास्ता तय करना होगा.
  2. क्रोध को प्रेम से और बुराई को भलाई से जीतें.
  3. घृणा कभी घृणा से खत्म नहीं होती, केवल प्रेम से होती है.
  4. दूसरों पर जीत से बेहतर है खुद पर विजय पाना.
  5. हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं.
  6. किसी बात पर अंधविश्वास न करें, तर्क के आधार पर स्वीकार करें.
  7. वर्तमान में जीना ही सच्चा जीवन है.
  8. शांति भीतर से आती है, बाहर नहीं.
  9. अतीत और भविष्य में उलझने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें.
  10. आत्मनियंत्रण ही सबसे बड़ी जीत है.

अष्टांगिक मार्ग: जीवन को सही दिशा देने वाला रास्ता

बुद्ध ने दुःख से मुक्ति के लिए अष्टांगिक मार्ग बताया, जिसे ‘नॉबल एटफोल्ड पाथ’ कहा जाता है.इसमें सम्यक दृष्टि, संकल्प, वाणी, कर्म, आजीविका, व्यायाम, स्मृति और समाधि शामिल हैं. यह मार्ग व्यक्ति को नैतिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है.

Gautam Buddha के ये सिद्धांत आज भी जीवन को सरल, संतुलित और सकारात्मक बनाने की प्रेरणा देते हैं. बुद्ध पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सही मार्ग अपनाने का अवसर है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.