धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित, करण देओल ने निभाया मुख्य संस्कार – सनी देओल सहित पूरा परिवार मौजूद

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके 90वें जन्मदिन का जश्न आने वाले 8 दिसंबर को होना था, लेकिन अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह गए। निधन से पहले धर्मेंद्र कई दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे, जहां उनकी हालत नाजुक रही। इसके बाद वे घर लौट आए थे।

आज यानी 3 दिसम्बर 2025 को धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा जी में विसर्जित की गईं। यह पवित्र कार्य करण देओल ने मुख्य रूप से किया। देओल परिवार सुबह करीब 11:00 बजे हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा। पंडितों की उपस्थिति में परंपरागत धार्मिक संस्कारों के अनुसार अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं।

इस दौरान सनी देओल ने पूरी रीति-रिवाजों और पूजन के साथ विसर्जन प्रक्रिया में भाग लिया। देओल परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और इस भावपूर्ण पल में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सक्रियता के लिए हमेशा जाने जाते थे। उनके निधन के बाद उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है और असल घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

धर्मेंद्र का निधन न केवल बॉलीवुड के लिए बल्कि लाखों फैंस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और सादगीपूर्ण जीवन को हमेशा याद किया जाएगा।


 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.