रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में मचाया तहलका, करोड़ों की एडवांस बुकिंग
फिल्म Dhurandhar 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए जल्द ही बड़ा सरप्राइज आने वाला है, क्योंकि मेकर्स जल्दी ही इसका ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिलहाल टीम चुपचाप अपनी रणनीति पर काम कर रही है। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता जिसने करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी के बाद दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

फिल्म को लेकर न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त माहौल बन चुका है। हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओवरसीज प्री-सेल्स शुरू हुईं और देखते ही देखते फिल्म ने करोड़ों रुपये की एडवांस कमाई कर ली। खासतौर पर अमेरिका से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ranveer Singh की इस फिल्म ने केवल वीकेंड में अमेरिका में लगभग USD 600K यानी करीब 5.5 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली।

अगर विदेशों में फिल्म को इतना दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, तो भारत में इसके बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की उम्मीद और भी बढ़ गई है। खास बात यह है कि अब फिल्म का क्लैश Yash की फिल्म Toxic से भी टल गया है, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर और फायदा मिल सकता है। मेकर्स इसे पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, ताकि नॉर्थ के साथ-साथ साउथ इंडिया में भी फिल्म अच्छा कारोबार कर सके।
ओवरसीज प्री-सेल्स में जबरदस्त कमाई
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की प्री-सेल्स से फिल्म ने लगभग USD 250K (करीब 2 करोड़ रुपये) कमाए। वहीं गुरुवार यानी ओपनिंग डे के लिए करीब USD 100K की एडवांस बुकिंग हुई। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार के लिए भी लगभग USD 100K (करीब 91 लाख रुपये) के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

अगर इस आंकड़े की तुलना की जाए तो इससे पहले Jawan रिलीज से पहले ओवरसीज प्री-सेल्स में करीब USD 300K (लगभग 2.75 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड बना चुकी थी। लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इस आंकड़े को लगभग दोगुना कर दिया है।
एडवांस बुकिंग अभी भी तेजी से जारी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म की ओवरसीज प्री-सेल्स USD 1.50 मिलियन यानी लगभग 13.7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स अब इसे आने वाले समय की बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट मान रहे हैं।

No Previous Comments found.