रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar 2, रणवीर सिंह के इस सीन पर मचा बवाल
Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ R. Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले इसका पेड प्रिव्यू भी रखा गया है, जिसकी एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
सिख किरदार को लेकर उठा विवाद
फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले ही यह विवादों में आ गई है। दरअसल, फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए सिख किरदार पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस फिल्म में सिखों की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है। महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के मेकर्स और रणवीर सिंह के खिलाफ Central Board of Film Certification और Ministry of Information and Broadcasting को कानूनी नोटिस भेजा है।

सीन हटाने की मांग
नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में कुछ जगहों पर रणवीर सिंह के किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जबकि सिख धर्म में धूम्रपान पूरी तरह से वर्जित माना जाता है। इसलिए ऐसे दृश्य धार्मिक रूप से असंवेदनशील बताए जा रहे हैं। विक्की थॉमस सिंह ने मांग की है कि सिख किरदार को धूम्रपान करते दिखाने वाले सभी सीन फिल्म से हटाए जाएं। साथ ही, पोस्टर, ट्रेलर और अन्य प्रमोशनल सामग्री से भी ऐसे दृश्य तुरंत हटाने की अपील की गई है।

नोटिस में फिल्म से सभी आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हटाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच घुसपैठ कर भारत को अहम खुफिया जानकारी देता है। इस मिशन के दौरान उसका नकली नाम हमजा अली मजारी होता है। फिल्म के दूसरे भाग में जसकीरत के हमजा बनने और ल्यारी इलाके पर उसके कब्जे की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है।

No Previous Comments found.