धुरंधर OTT रिलीज़: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर अब घर बैठे देखें

बॉलीवुड के बादशाह रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है.आदित्य धर की यह पीरियड स्पाई थ्रिलर 56 दिनों तक सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब डिजिटल दुनिया में भी छा गई है. इस फिल्म ने भारत और दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब फैंस घर बैठे इस ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर का मजा ले सकते हैं.Ranveer Singh's Dhurandhar becomes first Bollywood film to cross Rs 10  billion in India

‘धुरंधर’ अब नेटफ्लिक्स पर

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद, ‘धुरंधर’ 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की, जिसमें लिखा था, इस एपिक गाथा को देखें। अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में अवेलेबल है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफ़ॉर्मेंस के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ट्रेंड करने की पूरी संभावना रखती है.Dhurandhar release date, cast, characters, true story and everything else  you need to know | GQ India

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया .यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 890.67 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. वहीं, ग्लोबल लेवल पर इसकी कमाई लगभग 1428 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे यह दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.Dhurandhar' Movie Trailer: Ranveer Singh Impresses Like Never Before |  Esquire India

फैंस का इंतजार अब ‘धुरंधर 2’

जहां पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, वहीं अब फैंस बेसब्री से ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि यह सीक्वल 19 मार्च को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और पहले पार्ट की सक्सेस देखते हुए, यह फिल्म भी हिट होने की पूरी संभावना रखती है.
तो अगर आपने अभी तक ‘धुरंधर’ नहीं देखी, तो अब नेटफ्लिक्स पर जाकर इस ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर का मजा लें और रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्टिंग का लुत्फ उठाएं.Dhurandhar Review: From Bhagavad Gita to Shakespeare, This Film Hits Where  It Hurts - NewsBharati

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.