PM मोदी के एक शब्द से बनी ‘दिमागी नक्सल पार्टी’! रातों-रात 1.8 लाख फॉलोअर्स

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश को संबोधित किया, तो शायद किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि उनके भाषण का एक शब्द इंटरनेट पर ऐसा हंगामा मचा देगा! जा हां पीएम मोदी ने जंगलों में हथियार उठाने वाले नक्सलियों पर सरकार की बड़ी कामयाबी का जिक्र तो किया, लेकिन साथ ही एक नया शब्द उछाल दिया...‘दिमागी नक्सल’। 

पीएम ने चेतावनी दी कि बंदूक वाले नक्सली भले ही बैकफुट पर हों, लेकिन विचारधारा के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाले ‘दिमागी नक्सल’ अब भी देश में अशांति फैलाने की फिराक में हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को पहचानने और समाज से अलग-थलग करने का जोरदार आह्वान किया। पीएम का यह बयान सामने आते ही सियासत से लेकर सोशल मीडिया तक बारूद की तरह फैल गया! 

एक तरफ जहां विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इस नई नीति को सरकार की हताशा का पक्का सबूत करार देते हुए कड़ा हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट की जनता ने इसे बिल्कुल ही अलग रंग दे दिया। जी हां पीएम मोदी के इस बयान के कुछ ही घंटों के भीतर Instagram, X और Facebook पर व्यंग्य और कटाक्ष की बाढ़ आ गई। इसी माहौल के बीच एंट्री हुई ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की! प्रधानमंत्री के भाषण से निकले शब्द को ढाल बनाकर बने इस इंस्टाग्राम पेज ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि रातों-रात 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर गया। 

यही नहीं, बायो में फाउंडर की जगह ‘दिमागी भारतीय’ और को-फाउंडर की जगह ‘56 इंच का कोई’ लिखकर तगड़ा राजनीतिक तंज कसा गया। आपको बता दें ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ! सोमवार को इस कथित पार्टी ने X पर दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम पेज पर साइबर अटैक हुआ है। उन्होंने लिखा कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को मानने वाले हैं और अगर उन्हें 'एंटी-नेशनल' कहकर दबाने या अकाउंट सस्पेंड करने की कोशिश की गई, तो यह भगत सिंह की विचारधारा का अपमान होगा। लाल किले के भाषण से शुरू हुआ यह शब्द अब राजनीतिक बहस से निकलकर सोशल मीडिया के सबसे धमाकेदार डिजिटल विरोध का चेहरा बन चुका है!

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.