जे एम एफ शिक्षण संस्थान में नवरात्रि पर ‘नव शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन

डोंबिवली - शारदीय नवरात्र उत्सव के दूसरे दिन जे एम एफ शिक्षण संस्थान में ‘नव शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापिका सचिव डॉ. प्रेरणा कोल्हे का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
स्वागत व पूजा-अर्चना - कार्यक्रम का शुभारंभ जन गण मन विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य से हुआ। वहीं अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नवदुर्गा के रूप प्रस्तुत कर मंच पर मान्यवरों का स्वागत किया। इसके पश्चात सरस्वती पूजन के साथ समारोह की शुरुआत की गई।
महिलाओं का गौरव - समारोह में संस्थान की महिला अभिभावक—जो गृहस्थी के साथ-साथ व्यवसाय, पुलिस सेवा, पत्रकारिता, शिक्षण, परिचारिका, रिक्शा चालक, सिलाई-कढ़ाई तथा अन्य कार्यक्षेत्रों में सक्रिय हैं—का ‘नव शक्ति सम्मान’ के तहत विशेष सत्कार किया गया। डॉ. प्रेरणा कोल्हे व जान्हवी कोल्हे ने सभी महिलाओं का साड़ी, खण, नारियल व मुकुट द्वारा सम्मान किया। मान्यवरों के विचार डॉ. राजकुमार कोल्हे (संस्थापक अध्यक्ष) ने कहा— “स्त्री शक्ति हर क्षेत्र में सक्षम है। हमारी संस्थान की माता-बहनों का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है।” डॉ. प्रेरणा कोल्हे ने कहा— “एक स्त्री द्वारा दूसरी स्त्री का सम्मान ही शक्ति और युक्ति का संगम है। आज मेरे जन्मदिन पर देवी आशीर्वाद प्राप्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
जान्हवी कोल्हे ने माता को “मेरी अन्नपूर्णा” कहकर शुभकामनाएँ दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या ने दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। अभिभावक महिलाओं ने भी नवरात्र पर आधारित देवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। पूर्व में आयोजित मोदक प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र, चषक एवं चाँदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा प्रदान की गई।
जन्मदिन का उत्सव - शिक्षकों ने डॉ. प्रेरणा कोल्हे को पुष्पगुच्छ व भेंट देकर शुभकामनाएँ दीं। पालकों ने केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड व पुष्प भेंट कर उन्हें स्मरणीय उपहार दिए।कार्यक्रम का संचालन श्रेया कुलकर्णी ने किया।
रिपोर्टर - दीपक मोरे
No Previous Comments found.