पूरे छत्तीसगढ़ में न्याय की हुंकार – चक्का जाम से जनआक्रोश की शुरुआत

डोंगरगढ़ - छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी आज सीआईटी कॉलेज के सामने जीई रोड राजनंदगांव में आयोजित "आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्का जाम" कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने की अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में किया गया। विष्णु लोधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र की गिरफ्तारी न्याय नहीं,सत्ता का भय है। यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और जनता के सम्मान की रक्षा की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता को डराकर नहीं दबाया जा सकता। आज का चक्का जाम,जनआक्रोश की शुरुआत है। हम न डरे हैं,न डरेंगे। लोकतंत्र को कुचलने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इस विरोध कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष भागवत साहू एवं शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक,पूर्व विधायक,कांग्रेस के पदाधिकारीगण,युवा नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण,अनुशासित एवं पूरी प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन लोकतंत्र की रक्षा एवं विपक्ष की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प का प्रतीक बना।
रिपोटर - महेन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.