संगठित समाज ही सशक्त समाज-झुरानदी में लोधी समाज के जिला स्तरीय भोजली महोत्सव से मिला संदेश-(विष्णु लोधी)

डोंगरगढ़ - भोजली महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को ग्राम झुरानदी में जिला स्तरीय भव्य भोजली महोत्सव का आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने सहभागिता कर भोजली माता की पूजा अर्चना की और समस्त जिलेवासियों के साथ इस सांस्कृतिक पर्व को मनाया। विष्णु लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भोजली महोत्सव छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी श्रद्धा, हरियाली और बेटी के सम्मान का पर्व है। यह त्योहार हमारी लोक परंपरा, प्रकृति और समाज को जोड़ने वाला सेतु है। भोजली, केवल अन्न का अंकुर नहीं, बल्कि आशा, सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा
जब हमारी बेटियाँ भोजली बोती हैं, तो वे केवल बीज नहीं बोतीं, वे माटी से मोह, समाज से जुड़ाव और संस्कृति से प्रेम भी बोती हैं। हमें इन परंपराओं को अगली पीढ़ियों तक सौंपने का संकल्प लेना चाहिए।"
विष्णु लोधी ने इस अवसर पर किसानों, मातृशक्ति और युवाओं को एकजुट होकर समाज की संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक एकता को सहेजने का आह्वान किया।
उन्होंने आगे कहा कि बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। भोजली की हरियाली की तरह हमें बेटियों के भविष्य को भी हरा-भरा बनाना है।"
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती यशोदा निलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़, अध्यक्षता घनश्याम वर्मा जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज, अतिथि पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज कमलेश्वर वर्मा, विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज, मोतीलाल जांघेल संरक्षक छत्तीसगढ़ लोधी समाज ,तीरथ चंदेल संरक्षक छत्तीसगढ़ लोधी समाज, भूखन जंघेल संरक्षण छत्तीसगढ़ लोधी समाज, श्रीमती दशमत जंघेल महिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज, नंद बाबा चंदेल उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज, सुरेश सिंगौर अध्यक्ष युवा लोधी समाज छत्तीसगढ़, बलदाऊ प्रसाद चंदेल कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ लोधी समाज,दिनेश वर्मा सभापति जिला पंचायत, निर्मला विजय वर्मा सदस्य जिला पंचायत, पुष्पा प्रकाश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, राजू जंघेल उपाध्याय जनपद पंचायत छुईखदान, ज्योति जंघेल जनपद पंचायत सदस्य , राजिम मुकेश चंदेल जनपद सदस्य, सुमरित उत्तम जंघेल सदस्य जनपद पंचायत, संगीता अंजू जंघेल सदस्य जनपद पंचायत ,दुष्यंत जंघेल सदस्य जनपद पंचायत, होमेश्वरी दिनेश वैष्णव सदस्य जनपद पंचायत ,कुसुम नेहरू जंघेल सदस्य जनपद पंचायत, देवकी विनोद रजक सरपंच ग्राम पंचायत , उत्तम जंघेल अध्यक्ष जिला लोधी समाज, महासचिव नंद कुमार चंदेल, कोषाध्यक्ष अवध जंघेल ,संगठन सचिव दुर्जन जघेल एवं आयोजक समिति के अध्यक्ष कमलेश चंदेल , समस्त पदाधिकारी जिला लोधी समाज एवं ग्रामीणजन, महिलाएं, युवतियां, किसान और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भोजली माता की पूजा कर हरियाली, समृद्धि और आपसी प्रेम की कामना की।अंत में विष्णु लोधी ने सभी को भोजली महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : महेन्द्र शर्मा डोंगरगढ़
No Previous Comments found.