क्या यही है Doraemon और Nobita का असली घर? जापान से वायरल हुआ वीडियो
डोरेमोन (Doraemon) जापान का एक बेहद लोकप्रिय एनिमेशन कार्टून है, जिसे भारत में भी बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद किया जाता है। इस शो में दिखने वाले डोरेमोन और नोबिता के घर, स्कूल और खेल का मैदान हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये जगहें असल जिंदगी में देखी जाएं तो कैसी लगेंगी?

फैन पहुंचा जापान, ढूंढ निकाला ‘डोरेमोन वर्ल्ड’
एक शख्स इतना बड़ा डोरेमोन फैन निकला कि वह करीब 6000 किलोमीटर दूर भारत से जापान पहुंच गया। उसका मकसद था उस असली जगह को देखना, जहां से डोरेमोन की दुनिया को प्रेरणा मिली है। वहां उसने वो सभी जगहें कैमरे में कैद कीं जो हम टीवी स्क्रीन पर देखते आए हैं।

वीडियो में दिखा बचपन का जादू
वायरल वीडियो में नोबिता का स्कूल, उसके टॉप पर लगी बड़ी घड़ी, खेल का मैदान और गली जैसा माहौल देखने को मिलता है। इन दृश्यों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए और कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sarthaksachdevva नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “एक दिन मैं भी जरूर जाऊंगी,” तो किसी ने कहा कि यह उनका फेवरेट कार्टून है।

बचपन की यादों से जुड़ा इमोशन
कई यूजर्स का कहना है कि डोरेमोन सिर्फ एक कार्टून नहीं बल्कि उनकी बचपन की यादों का हिस्सा है। आज भी कई लोग इसे देखकर अपने पुराने दिनों को याद करते हैं।


No Previous Comments found.