पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह डिंपू का भव्य जन्मदिन समारोह,
दोस्तपुर - रसूलपुर दियरा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे-161 पर भारतीय जनता पार्टी के बेवाना मंडल अध्यक्ष एवं अंबेडकर नगर गन्ना समिति के चेयरमैन श्री अरविंद कुमार सिंह डिंपू का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर भाजपा नेता इज़हार खान की ओर से भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर रमा शंकर सिंह, कुर्की मंडल अध्यक्ष शशि द्विवेदी, विकास चौधरी, बेवाना मंडल महामंत्री सूर्यभान निषाद, विजय श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश, अशर्फीलाल, प्रदीप सिंह, रजा खान, विवेक श्रीवास्तव, अर्चित शुक्ला, नवीन श्रीवास्तव, राजेश गौतम, रिंकू शुक्ला, सऊद खान, फैयाज खान, अरबाज़ खान, राम उजागिर, शोयब खान, तारिक खान, श्याम सिंह और सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने अरविंद कुमार सिंह डिंपू को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा नेता इज़हार खान ने कहा कि अरविंद कुमार सिंह डिंपू हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना समिति चेयरमैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में अरविंद सिंह डिंपू लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। जन्मदिन समारोह के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। वहीं अरविंद कुमार सिंह डिंपू ने अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए भाजपा नेता इज़हार खान सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.