डॉ राहुल यादव, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया आखिर क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?
डॉ राहुल यादव, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया आखिर क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?
आम जिंदगी में आजकल एक शब्द ज्यादातर सुनते रहते हैं लोग कहा करते हैं की मेरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है परेशान हूँ दवा चल रही है। पाकर आखिर क्या होता है ये कोलेस्ट्रॉल जो हमारी कई बीमारियों का कारण बनता चला जा रहा है।
इसलिए आज हम बात करने जा रहे हैं इसी गंभीर समस्या की कि आखिर ये कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? गुड कोलेस्ट्रॉल क्या होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल क्या होता है। और इस महत्वपूर्ण विषय पर बात करने के लिए हमारे पास मौजूद हैं देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट और इशेष हार्ट केयर सेण्टर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ राहुल यादव डॉ जो आज आपके तमाम सवालों के ज़वाब आपको दे रहे हैं
कोलेस्ट्रॉल क्या होता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल एक फैट जैसा दिखने वाला पदार्थ है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर की कोशिकाओं (cells) की संरचना बनाने में मदद करता है और कई महत्वपूर्ण हार्मोन्स के निर्माण में भी इसकी अहम भूमिका होती है।
कोलेस्ट्रॉल शरीर में कहाँ बनता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल का निर्माण मुख्य रूप से हमारे लिवर (Liver) में होता है। इसके अलावा कुछ मात्रा हमें खाने-पीने की चीजों से भी मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में कैसे काम करता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल हमारे खून (blood) में सीधे नहीं घुलता, बल्कि यह लाइपोप्रोटीन्स के माध्यम से शरीर में इधर-उधर जाता है काम करता है।
लाइपोप्रोटीन्स कितने प्रकार के होते हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए इशेष हार्ट केयर सेण्टर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ राहुल यादव ने बताया कि
लाइपोप्रोटीन्स मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं:
LDL (Low Density Lipoprotein)
HDL (High Density Lipoprotein)
TG) Triglycerides
VLDL (Very Low Density Lipoprotein)
LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) क्यों कहा जाता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है क्योंकि यह हमारी धमनियों में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
HDL को गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) क्यों कहा जाता है
HDL को गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह धमनियों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को हटाकर लिवर तक पहुंचाने में मदद करता है, जिससे शरीर सुरक्षित रहता है।
ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) क्या होते हैं?
इस सवाल का जवाब देते हुए इशेष हार्ट केयर सेण्टर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ राहुल यादव ने बताया कि ट्राइग्लिसराइड्स एक प्रकार का फैट होता है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा के रूप में स्टोर रहता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकती है।
VLDL क्या होता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए इशेष हार्ट केयर सेण्टर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ राहुल यादव ने बताया कि VLDL (Very Low Density Lipoprotein) भी एक प्रकार का “खराब कोलेस्ट्रॉल” होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है। जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुँचता है ,
कंप्लीट लिपिड प्रोफाइल क्या होता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि जब हम कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते हैं, तो उसमें LDL, HDL, TG और VLDL सभी की जांच होती है। इसे कंप्लीट लिपिड प्रोफाइल (Complete Lipid Profile) कहा जाता है। जिससे स्पष्ट हो जाता है कि आखिर आपकी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है
LDL यानि बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर कितना होना चाहिए?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए LDL यानि बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर
100 mg/dl से कम
डायबिटीज या अन्य रिस्क फैक्टर वाले व्यक्ति के लिए:
70 mg/dl से कम
जिन्हें हार्ट अटैक या लकवा (stroke) हो चुका है:
50 mg/dl से कम
LDL यानि बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का कम होना क्यों जरूरी है?
इस सवाल का जवाब देते हुए देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल यादव ने बताया कि LDL जितना कम होगा आपकी धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा उतना ही कम होगा और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होगा।
तो अगर आपको है ह्रदय या कोलेस्ट्रॉल संबधित कोई भी समस्या तो बिल्कुल भी न हो परेशान
संपर्क करें
DR. RAHUL YADAV
DIRECTOR
ISHESH HEART CARE
LOWER GROUND FLOOR, C-4,SECTOR M, ALIGANJ
KURSI ROAD, NEAR MAMA CHAURAHA
LUCKNOW, UTTAR PRADESH
CONTACT NUMBER---9599617836
No Previous Comments found.