डॉ श्रेया कौशिक मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट से डीप पोर्स यानि चेहरे पर गड्ढे पर ख़ास बातचीत
डॉ श्रेया कौशिक मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट से डीप पोर्स पर ख़ास बातचीत
इंसान का चेहरा बहुत कुछ बयां करता हैं और इसलिए महिला हो या पुरुष सभी अपने चेहरे के प्रति संवेदनशील होते हैं और होना भी चाहिए कुछ सफल व्यक्तित्व में स्वस्थ और बेदाग चेहरे की बड़ी भूमिका हमेशा से रही है। बैसे तो हर इंसान की त्वचा अलग अलग होती है पर उम्र के हिसाब से त्वचा में परिवर्तन भी होते रहते हैं बचपन की त्वचा ऐसी होती है कि कोई जरुरत ही नहीं फिर जब इंसान युवा अवस्था में आता है तो अमूनन हार्मोनल बदलाव के चलते कुछ बड़ी समस्यायें आना शुरू होती है और उनमे एक्ने और मुहांसे सबको तकलीफ देते हैं और उनका सही उपचार न करने के चलते ये मुहांसे और एक्ने डीप पोर्स यानि चेहरे के गड्ढे में तब्दील हो जाते हैं और ये समस्या और बड़ी हो जाती है। और इस समस्या यानि डीप पोर्स यानि चेहरे के गड्ढे से न केवल महिला बल्कि पुरुष दोनों ही परेशान रहते हैं पर महिलाओं को ये समस्या ज्यादा तकलीफदेह होती है क्योंकि आज के समय में महिलाओं की ख़ूबसूरती उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए ज्यादा जरूरी भी है।
चेहरे की इसी यानि डीप पोर्स समस्या पर हमने प्रदेश की मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट और दी क्रिसेंट एस्थेटिक्स क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ श्रेया कौशिक से ख़ास बातचीत की।
डीप पोर्स यानि चेहरे के गढ्ढों क्या होते हैं?
इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रेया कौशिक ने कहा कि त्वचा के रोमछिद्रों का बंद हो जाना या पोर्स के ब्लॉक हो जानें से इनके अंदर तेल, गंदगी और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती है जो एक्ने का कारण बनती हैं। और त्वचा की सही से देखभाल और सफाई न होने के चलते मुहांसे हो जाते है मुहांसे की समस्या बंशानुगत भी होती है। पर समय बढ़ने और मुहांसे और एक्ने की समस्या का समाधान न होने के चलते ये समस्याएं डीप पोर्स या चेहरे के गढ्ढों के रूप में तब्दील हो जाती है जो और भी नुकसानदेह हो जाती है।
डीप पोर्स यानि चेहरे के गढ्ढों के क्या कारण हैं?
इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रेया कौशिक ने कहा कि एक्ने और मुहांसे ही मुख्यतः डीप पोर्स यानि चेहरे के गड्ढों के बड़े कारण है पर इसके साथ साथ बिना किसी सलाह के फेसवाश और फेस क्रीम उपयोग करना भी डीप पोर्स के बड़े कारणों में एक हैं। सूर्य की तेज किरणें जो अमूनन दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक आपके चेहरे में गड्ढों का कारण बनती है क्योंकि इससे त्वचा जलती है और मृत कोशिकाएं एक्ने को जन्म देती हैं। इसके साथ साथ आपको बता दूँ कि कई बार आपको चेहरे पर ऊपरी भाग यानि माथे पर ज्यादा मुहांसे और एक्ने नज़र आते है तो ये संमस्या बालों में डैंड्रफ के कारण चेहरे पर होने लगती है। और मुख्यतः जब हम हल्की खुजली के चलते मुहांसों और एक्ने को नाखून से खुरच लेते हैं तो यहीं एक्ने और मुहांसे डीप पोर्स यानी चेहरे के गढ्ढों में तब्दील हो जातें हैं।
अब जानते हैं आखिर इन डीप पोर्स यानि चेहरे के गढ्ढो का उपचार क्या क्या हैं?
डीप पोर्स यानि चेहरे के गढ्ढो का उपचार के बारे में जानकारी देते हुए मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रेया कौशिक ने कहा कि इस समस्या को खत्म करने के लिए सबसे पहले आपको ये उपाय करने हैं कि आपको मुहांसे और एक्ने न हो पाए उसके लिए आपको बिना किसी सलाह के कोई भी फेस वाश या फेस क्रीम नहीं लगानी है अपने आपको सूरज की तेज किरणे से बचाना है।जिससे त्वचा जल न सके और डैंड्रफ शैम्पू का उपयोग जरूर करना है जिससे माथे पर मुहांसे या एक्ने न होने पाएं। फेस वाश का उपयोग करने हेतु आपको सैलिसिलिक एसिड बेस्ड फेसवाश का ही प्रयोग करना है एक बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड है। रूसी, सोरायसिस, रंजकता और मुँहासे के इलाज में इसकी प्रभावशीलता के कारण इसे केराटोलिटिक एसिड कहा जाता है। इसके अलावा आपको क्लिंडामाइसिन एक औषधीय एंटीबायोटिक लोशन है जो मुंहासों का इलाज करता है। यह दवा आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया के विकास को रोकती है या मुंहासों के लक्षणों को रोकने के लिए उन्हें मार देती ह। इसके अलावा आपको बिना किसी के सलाह के फेसवाश और फेयरनेस क्रीम नहीं लगानी है। और धूप में जाते समय अच्छी गुणबत्ता वाली सनस्क्रीम जरूर लगानी है। अब आते हैंडीप पोर्स के कुछ अलग उपचार पर इसके बारे में जानकारी देते हुए डॉ श्रेया कौशिक ने कहा कि इसके लिए पीआरपी ट्रीटमेंट किये जाते हैं
इसके लिए हम पीआरपी ट्रीटमेंट विथ माइक्रोनीडलिंग या कोलेजन इंडक्शन थेरेपी के माध्यम से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। माइक्रोनीडलिंग त्वचा में सूक्ष्म घाव बनाता है जो कोलेजन उत्पादन और त्वचा की लोच को बढ़ावा देता है और कुछ ही सत्रों में चेहरे के डीप पोर्स को खत्म करके त्वचा को चमकदार और कसा हुआ बना देता है। इसके अलावा डियोफ्रीक्वेंसी कॉटरी उपचार भी आजकल चलन में है या चिकित्सा पद्धति से त्वचा के टैग, मस्से और अन्य दाग-धब्बों को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है। इस उपचार में रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग करके ऊतक को गर्म किया जाता है और नष्ट किया जाता है जिससे आपके चेहरे की त्वचा गड्ढों रहित और खूबसूरत बन जाती है। इन दोनो उपचार का खर्च प्रति सत्र 3000 रूपये तक आता है और इसके लिए आपको कम से कम 4 से 5 सत्र यानि सिटिंग करनी होती है यानि खर्च 12000 से 15000 तक ही आता है और आप हो जाएंगे डीप पोर्स से मुक्त। इन थेरेपी पर जानकारी देते हुए मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रेया कौशिक ने कहा कि इन एडवांस्ड थेरेपी के उपयोग के साथ साथ आपको कम बसा युक्त भोजन लेना है खाने में सलाद का उपयोग ज्यादा करना है और दूध का उपयोग भी कम से कम करना है। संतुलित आहार लेंगे तो त्वचा दिन प्रतिदिन बेहतर होती जायगी और आप दिखेंगे बिल्कुल जवां।
मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्रेया कौशिक से किसी भी तरह की स्किन, दांतों और बालों की समस्या के लिए संपर्क करें
DR SHREYA KAUSHIK
THE CRESCENT AESTHETICS
ADDRESS- 12/256, SECTOR-12, VIKAS NAGAR, LUCKNOW
MOBILE NO. -- 7024967106


No Previous Comments found.