आपनार आतो कामी 2.0” अभियान के तहत पंचायत स्तर पर लगेगा विशेष शिविर

दुमका : उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निदेश पर जिला प्रशासन दुमका द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने एवं श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “आपनार आतो कामी 2.0” अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया था, जिसके अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर श्रमिकों का निबंधन, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, कौशल विकास कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार तथा जिले में संचालित विकास कार्यों से श्रमिकों को जोड़ने का कार्य किया गया था।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत भी जिले में कई श्रमिकों का निबंधन, कौशल विकास से जोड़ने एवं पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य शेष रहने के कारण जिला प्रशासन ने अभियान के दूसरे चरण “आपनार आतो कामी 2.0” को शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत निर्धारित तिथिवार शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है-

30 मई 2026 : दुमका सदर प्रखंड के हरिपुर पंचायत
03 जून 2026 : सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत
08 जून 2026 : शिकारीपाड़ा प्रखंड के सिमानीजोर पंचायत
13 जून 2026 : गोपीकांदर प्रखंड के गोपीकांदर पंचायत
20 जून 2026 : रामगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत
04 जुलाई 2026 : मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत
11 जुलाई 2026 : जामा प्रखंड के मोहलबना पंचायत
18 जुलाई 2026 : रानेश्वर प्रखंड के तालडांगाल पंचायत
25 जुलाई 2026 : शिकारीपाड़ा प्रखंड के मोहलपहाड़ी पंचायत
01 अगस्त 2026 : सरैयाहाट प्रखंड के बनियारा पंचायत
08 अगस्त 2026 : जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत
17 अगस्त 2026 : रामगढ़ प्रखंड के बरमसिया पंचायत
22 अगस्त 2026 : काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचक बाजार पंचायत
29 अगस्त 2026 : मसलिया प्रखंड के रानीघाघर पंचायत
05 सितंबर 2026 : जामा प्रखंड के सिकटिया पंचायत
11 सितंबर 2026 : दुमका सदर प्रखंड के रामपुर पंचायत
26 सितंबर 2026 : सरैयाहाट प्रखंड के गादीझोपा पंचायत
03 अक्टूबर 2026 : जरमुंडी प्रखंड के राजा सिमरिया पंचायत
10 अक्टूबर 2026 : दुमका सदर प्रखंड के सरुवा पंचायत
31 अक्टूबर 2026 : रानेश्वर प्रखंड के मोहलबना पंचायत

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों एवं ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें, ताकि जिले में रोजगार के अवसर बढ़ें तथा पलायन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

रिपोर्टर : गियासुद्दीन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.