रानीश्वर प्रखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: IGNOU नामांकन की तिथि बढ़ी

दुमका : जिला के रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के छात्रों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाई सत्र 2025 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। 

मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय के IGNOU अध्ययन केंद्र 87019 में बीए (सामान्य), बीएससी (सामान्य), बीकॉम (सामान्य), एमए (इतिहास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मनोविज्ञान) एवं एमकॉम जैसे विभिन्न कोर्सों में नामांकन करने वाले छात्र-छात्राएं अब 31 अक्टूबर तक IGNOU की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही विश्वविद्यालय ने जनवरी 2025 में नामांकन करने वाले उन सभी छात्रों को भी निर्देश दिया है जो अब तक अपने असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए हैं कि वे भी 31 अक्टूबर 2025 तक मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय के IGNOU अध्ययन केंद्र में जाकर अपने असाइनमेंट समर्पित कर दें।

यह बढ़ी हुई समय सीमा छात्रों को बिना किसी जल्दबाजी के नामांकन और असाइनमेंट जमा करने का पर्याप्त मौका प्रदान करती है। सभी इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

रिपोर्टर :  गियासुद्दीन अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.