दुमका प्रखंड प्रीमियर लीग सीजन-7 का ऑक्शन संपन्न, अजय कुमार बने सबसे महंगे खिलाड़ी
दुमका : दुमका प्रखंड क्षेत्र स्थित चांदनी चौक धनवारी में सोमवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रखंड प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन-7 का ऑक्शन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। ऑक्शन का आयोजन पीपीएल कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी, सचिव मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन, उपाध्यक्ष महताब अंसारी और कोषाध्यक्ष शमीम अंसारी की प्रमुख भूमिका रही।
नीलामी की प्रक्रिया रविवार 16 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान कप्तानों ने अपने-अपने बजट के अनुसार खिलाड़ियों की बोली लगाई। सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में अजय कुमार को कप्तान बम देव ने खरीदा, जिससे सभी उपस्थितों में उत्साह देखा गया।
कमेटी के द्वारा तय अनुसार प्रत्येक टीम को 13 खिलाड़ियों का पूर्ण दल प्रदान किया गया। इस सीजन में 10 टीमों के कप्तान और उनके ओनर इस प्रकार हैं –
1. जामी अंसारी (ओनर परवेज अंसारी)
2. सलमान अंसारी (ओनर बिलाल अंसारी)
3. ताजुद्दीन अंसारी (ओनर कलाम अंसारी)
4. अली अंसारी (ओनर शमीम अंसारी)
5. तौफीक उमर (ओनर बबलू अंसारी)
6. वसीम अंसारी (ओनर इम्तियाज अंसारी)
7. मुजफ्फर हुसैन (ओनर सलामत अंसारी)
8. बम देव (ओनर ए.आर. बादशाह)
9. मरगूब अंसारी (ओनर मुश्ताक अकमल)
10. अब्दुल रशीद अंसारी (ओनर अशरफ अंसारी)
पीपीएल कमेटी ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 दिसंबर 2025 को होगा। ऑक्शन के दौरान सभी खिलाड़ी, टीम ओनर और आयोजक उपस्थित रहे तथा माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
रिपोर्टर : गियासुद्दीन अंसारी


No Previous Comments found.