लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग के लगातार कारवाई के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध कारोबार

दुमका : दुमका जिले के आसनबनी वन विभाग की टीम ने बुधवार के शाम गुप्त सूचना के आधार पर चलाया अभियान। वन क्षेत्र पदाधिकारी sd सिंह के निर्देश अनुसार चलाया जांच अभियान। हालांकि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के  मुरालपुर से अवैध लकड़ी को चीरा कर रानीश्वर के आसंनबनी पहुंचने के कर्म में वन विभाग  के  टीम ने अवैध लकड़ी और वाहन को किया जप्त, जिसे सुरक्षित आसनबनी वन मंडल परिसर में रखा गया ।  वनपाल तरणी मंडल के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सभी लकड़ी को जप्त कर वाहन के साथ आसनबनी वन परिसर लाया है। ऐसा  जांच अभियान श्री सिंह के निर्देश पर लगातार किया जा रहा है और जाएगा । इसके बावजूद भी लकड़ी माफियाओं का मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा बल्कि आए दिन लगातार लकड़ियों की चोरी कर पश्चिम बंगाल में ले जाकर भेजने का सिलसिला जारी रहता है । लेकिन आपको  बताते  चलें शिकारीपाड़ा एवं आसनबनी वनपाल द्वारा लगातार लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध कारवाई की जा रहा है। फिर भी अवैध कारोबारी का हौसला बुलंद  ।

रिपोर्टर : शुभंकर नन्दन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.